Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो खाई में गिरने से 71 वर्षीय महिला...

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो खाई में गिरने से 71 वर्षीय महिला की मौत , बेटा घायल….

नैनीताल : भवाली-नैनीताल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 71 वर्षीय उमा देवी वर्मा की जान चली गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अल्मोड़ा के जौहरी बाजार निवासी विनय वर्मा अपनी माँ उमा वर्मा को इलाज के लिए बैल पड़ाव ले जा रहे थे, जब उनकी सफेद महिंद्रा स्कॉर्पियो (यू.के. 01ए 9798) जोखिया मंदिर के समीप लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे स्कॉर्पियो भवाली से नैनीताल की ओर जा रही थी। सड़क पर मिले ब्रेक के निशान और टूटी रेलिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया। हजारों फीट गहरी खाई में गिरने के दौरान गाड़ी दो पेड़ों से टकराई और अंत में एक पेड़ में फंस गई, जिससे और नीचे गिरने से बच गई।

नैनीताल से हल्द्वानी की ओर को आ रही स्कार्पियो खाई में गिरी, महिला की मौत,  युवक घायल….. देखें वीडियो - Pahad Varta (पहाड़ वार्ता)

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए माँ-बेटे को वाहन से बाहर निकाला और नैनीताल के बी.डी. पाण्डे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उमा देवी वर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विनय वर्मा का इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस और एसआई मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो विनय वर्मा के नाम पर पंजीकृत है।

घायल विनय वर्मा ने पुलिस को बताया कि हादसा तब हुआ जब वह एक एच.आर. नंबर की गाड़ी को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular