नैनीताल – नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गड़प्पू के पास एक कार का अचानक टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दंपती मोहित पाल और प्रियंका पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहित पाल (पुत्र स्वर्गीय प्रमोद पाल) और उनकी पत्नी प्रियंका पाल, जो दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी के निवासी थे, अपने गांव कालाढूंगी जा रहे थे। इस दौरान कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे हुए दोनों लोगों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेजा गया, और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
#NainitalAccident #KaladungiCrash #CoupleDeath #CarAccident #NainitalNews #TragicIncident #RoadSafety #PoliceRescue
I think you have observed some very interesting details, thanks for the post.