Tuesday, March 3, 2026
Home big news Christmas, Week-end और New Year पर देहरादून आने वाले जरूर पढ़ें, पुलिस...

Christmas, Week-end और New Year पर देहरादून आने वाले जरूर पढ़ें, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

देहरादून: नववर्ष, क्रिसमस और वीकेंड के दौरान देहरादून–मसूरी मार्ग पर पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए दून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात को सुचारू रखना, जाम की स्थिति से बचाव करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो घर से निकलने से पहले जारी ट्रैफिक प्लान को अच्छे से देख लें।

मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान

  • दिल्ली/रुड़की/सहारनपुर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित किया गया है—दिल्ली–रुड़की–सहारनपुर–मोहंड–आशारोड़ी–आईएसबीटी–शिमला बाईपास–सेंट ज्यूड्स चौक–बल्लूपुर चौक–गढ़ीकैंट–अनारवाला–जोहड़ी गांव–मसूरी रोड–कुठालगेट–मसूरी।
  • हरिद्वार/ऋषिकेश से मसूरी (प्लान-ए) के तहत वाहन हरिद्वार/ऋषिकेश–हर्रावाला–मोहकमपुर फ्लाईओवर–जोगीवाला (कैलाश अस्पताल से यू-टर्न)–पुलिया नंबर-06–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्रधारा क्रासिंग–आईटी पार्क–किरसाली चौक–साईं मंदिर तिराहा–मसूरी डायवर्जन–कुठालगेट–मसूरी मार्ग से जाएंगे।
  • शहर में अधिक दबाव होने पर (प्लान-बी) लागू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत हरिद्वार–नेपाली फार्म–भानियावाला–एयरपोर्ट–थानो रोड–महाराणा प्रताप चौक–लाडपुर–सहस्रधारा क्रासिंग–आईटी पार्क–किरसाली चौक–साईं मंदिर–मसूरी डायवर्जन–कुठालगेट–मसूरी रूट अपनाया जाएगा।

वापसी का मार्ग

  • वापसी के दौरान वाहन मसूरी–कुठालगेट–ओल्ड राजपुर रोड–राजपुर–साईं मंदिर–किरसाली चौक–आईटी पार्क–तपोवन बाईपास–नालापानी चौक–लाडपुर–जोगीवाला होते हुए हरिद्वार/ऋषिकेश/आईएसबीटी की ओर जाएंगे।

मसूरी में पार्किंग व्यवस्था

न्यू ईयर के मौके पर मसूरी में लगभग 3500 से अधिक वाहनों की पार्किंग क्षमता उपलब्ध कराई गई है। प्रमुख पार्किंग स्थलों में पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैंप्टी टैक्सी स्टैंड, टाउन हॉल, किंग क्रेग, होटल पार्किंग, गज्जी बैंड सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

इसके अलावा, पार्किंग प्लान के तहत क्षमता के 70 प्रतिशत भरते ही प्लान-बी लागू होगा। किंग क्रेग पार्किंग में वाहन खड़े कर पर्यटकों को लोकल टैक्सी/शटल सेवा से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, किंग क्रेग फुल होने पर प्लान-C के अंतर्गत गज्जी बैंड से टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

देहरादून शहर का ट्रैफिक प्लान

राजपुर रोड और पैसिफिक मॉल क्षेत्र में दबाव बढ़ता है, तो मसूरी से आने वाला ट्रैफिक साईं मंदिर से आईटी पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, एनेक्सी/सीएसडी तिराहा से दिलाराम चौक की ओर जाने वाले वाहनों को जोहड़ी गांव की दिशा में मोड़ा जाएगा। इसके साथ ही, घंटाघर क्षेत्र में दबाव होने पर ओरियंट, बुद्धा और तहसील चौक से डायवर्जन लागू किया जाएगा।

शहर की प्रमुख पार्किंग में रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, एमडीडीए पार्किंग, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग शामिल हैं, जहां 1700 से अधिक कारों की क्षमता उपलब्ध है।

क्रिसमस पर देहरादून–मसूरी में ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था

  • सेंट्रियो मॉल की पार्किंग फुल होने पर वाहन एनसीआर प्लाजा, पासपोर्ट कार्यालय के पास हाथीबड़कला और बक्शी प्लाजा (हाथीबड़कला) में खड़े किए जा सकेंगे।
  • इसी तरह, पैसिफिक मॉल/राजपुर रोड क्षेत्र में पार्किंग भरने पर नगर निगम द्वारा रोड साइड पेड पार्किंग की व्यवस्था की गई है—स्कॉलर होम से आईसीआईसीआई बैंक (राजपुर रोड) तक सड़क के एक ओर तथा पैसिफिक हिल्स के सामने सड़क के एक ओर।
  • क्रॉस रोड मॉल की पार्किंग फुल होने की स्थिति में मॉल के निकट स्थित मैदान में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

ग्लोब चौक क्षेत्र की पार्किंग

नैनी बेकरी/एलोरा–सीएनआई चर्च क्षेत्र में पार्किंग भरने पर पेड पार्किंग की सुविधा बहल चौक (आनंदम स्वीट शॉप के सामने), ओरियंट चौक (पंजाब ज्वैलर्स से पार्क व्यू होटल तक), जेजे टावर (एचडीएफसी बैंक के पास), सेंट फ्रांसिस चर्च के लिए परेड ग्राउंड (तिब्बती मार्केट के सामने) और सेंट जॉन चर्च के लिए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक में उपलब्ध रहेगी।

मसूरी में क्रिसमस आयोजन व अतिरिक्त पार्किंग

लाइब्रेरी चौक क्षेत्र में कैंप्टी टैक्सी स्टैंड तथा पिक्चर पैलेस (कुलड़ी) क्षेत्र में किंग क्रेग मल्टीस्टोरी पार्किंग को अतिरिक्त पार्किंग के रूप में चिन्हित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2