Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: धामी सरकार के 4 साल पूरे, सीएम ने जताया जनता का...

देहरादून: धामी सरकार के 4 साल पूरे, सीएम ने जताया जनता का आभार

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनकी सरकार के चार साल पूरे होने पर जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने जनता को दिए सन्देश में कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार जिनका अटूट विश्वास हमें अथक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है

चार सालों में उत्तराखंड ने हासिल किए विकास के नए आयाम 

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं. राज्य की विकास यात्रा में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिला है. केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी है.

विकसित भारत @2047 में उत्तराखंड निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता का यही स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद भविष्य में भी मिलता रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular