Homeराज्यउत्तराखण्डभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, सीएम धामी ने श्रद्धासुमन...

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज, सीएम धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

atal bihari bajpeyi

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

सीएम धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन

मुख्यमंत्री धामी ने उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments