Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रूड़की में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला,...

रूड़की में बड़ा सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत

roorkee accident

रुड़की स्थित पिरान कलियर के ग्राम हददीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू खनन से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में पूर्व उप प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

रूड़की में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला

पिरान कलियर के हददीपुर गांव में बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों बाइक सवारों  की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार है। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।

हादसे में पूर्व उपप्रधान समेत दो की मौत 

दर्दनाक हादसे में पूर्व उप प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मटरू (52) और चंद्र प्रधान (60), निवासी इब्राहिमपुर के रूप में हुई दोनों हददीपुर से अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद से स्थानी लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा किया शुरू

घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने शव उठाने से इंकार कर दिया है। स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए सड़क को जाम कर दिया है। घटना के जानकारी के बाद से ही पुलिस मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को समझाने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन स्थानीय लोग चालक की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2