Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन, लगभग 90 हजार...

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन, लगभग 90 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है राज्य का बजट।

देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। धामी सरकार आज सदन में बजट पेश करेगी। विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के साथ सदन में बजट पेश होगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट लगभग 90 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है।

राज्य इतिहास में पहली बार दिन में पेश होगा बजट

राज्य इतिहास में पहली बार बजट दोपहर करीब 12.30 बजे पेश होगा। बता दें कि अब तक सरकार चार बजे बजट पेश करती आई है। विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य के साथ सदन में बजट पेश होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट लगभग 90 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है।

प्रश्नकाल से होगी सत्र की शुरूआत

विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत प्रश्नकाल से होगी। जिसके बाद सरकार टल पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट रखेगी। बजट पेश करने के बाद राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदेश सरकार ने 77,407.08 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। अनुपूरक बजट को शामिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट का आकार 88,571.94 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments