Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरिचंद सेमवाल का हालचाल जानने पहुंचे सीएम धामी।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हरिचंद सेमवाल का हालचाल जानने पहुंचे सीएम धामी।

देहरादून – सोमवार की देर रात उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल की तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से पहुंचे थे। प्राम्भिक जांच के बाद उनके ब्रेन में क्लॉटिंग बताई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी के समुचित उपचार को लेकर निर्देश थे। उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया गया। और चिकित्सको ने उन्हें विशेष ऑब्जरवेशन में रखा है।

वहीँ आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सिनर्जी अस्पताल पहुँच कर वहां भर्ती आबकारी सचिव हरिचंद सेमवाल का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी सचिव हरिचंद सेमवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments