Homeराज्यउत्तराखण्डमामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में कई...

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में कई लोग हुए घायल…10 गिरफ्तार। 

रुड़की – रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे चले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular