Homeराज्यउत्तराखण्डशहर में पेयजल की किल्लत, वॉशिंग सेंटरों में रोक के बावजूद भी...

शहर में पेयजल की किल्लत, वॉशिंग सेंटरों में रोक के बावजूद भी हो रही बर्बादी, जल संस्थान ने थमाया नोटिस।

नैनीताल/हल्द्वानी – भीषण गर्मी के चलते लगातार आ रही पेयजल किल्लत को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी शहर के वॉशिंग सेंटरों पर रोक लगाई है। जिससे वॉशिंग सेंटर वाले कुछ समय तक कार एवं बाइक की वॉशिंग नहीं कर पाएंगे लेकिन इसके बावजूद भी लगातार पेयजल का वाहन की धुलाई में दुरुपयोग की शिकायत मिल रही है।

 

डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में जल संस्थान की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की शहर के नैनीताल रोड रामपुर रोड ऊंचा पुल क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में 42 सर्विस सेंटरों में पेयजल का वाहनों की धुलाई में प्रयोग किया जाना पाया गया जिस पर सभी 42 सर्विस सेंटरों को नोटिस दिया गया है, इसके अलावा कैनाल रोड में दो का कनेक्शन भी काट दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पेयजल की किल्लत को देखते हुए उसके दुरुपयोग न करने की अपील भी की गई है। वहीं ट्यूबवैलों से भी अन्य कार्यों के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं की जाने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments