Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 8-9 दिसंबर को हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार, तापमान...

उत्तराखंड में 8-9 दिसंबर को हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार, तापमान में गिरावट आने के साथ बढ़ेगी ठंड।

देहरादून – उत्तराखंड में दो महीने बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 7 दिसंबर से प्रदेश में मौसम में बदलाव हो सकता है। इस बदलाव के तहत 8 और 9 दिसंबर को अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने और ठंड में इजाफा होने की संभावना है।

प्रदेश में अक्टूबर की शुरुआत में मानसून विदा होने के बाद से सूखा पड़ा हुआ था। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा और पहाड़ से मैदान तक चटक धूप खिली रही। हालांकि, कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बादल आए और हल्की से मध्यम बारिश भी हुई, लेकिन यह बहुत कम समय के लिए थी। नवंबर में भी सूखा बना रहा और देहरादून समेत अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

हालांकि, दिसंबर की शुरुआत में मौसम फिर से शुष्क बना हुआ है और तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

#UttarakandWeather #WesternDisturbance #RainForecast #SnowfallLikely #TemperatureDrop #DehradunWeather

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular