Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन दो जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार,...

उत्तराखंड के इन दो जिलों में घने कोहरे छाए रहने के आसार, मौसम विभाग ने शीतलहर का जारी किया अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज (सोमवार) को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।

सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

अधिकतम तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उधर रविवार को भी दून का अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular