Homeराज्यउत्तराखण्डगौंखा नदी में बनी अस्थायी पुलिया बही, मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बढ़ा खतरा

गौंखा नदी में बनी अस्थायी पुलिया बही, मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बढ़ा खतरा

पिथौरागढ़: जिले की मुनस्यारी-मिलम सड़क पर स्थित गौंखा नदी में बनी अस्थायी पुलिया तेज बहाव में बह गई है। इससे न सिर्फ सीमांत गांवों से लौट रहे प्रवासी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है, बल्कि सेना और ITBP के जवानों की आवाजाही भी खतरे में पड़ गई है।

गौरतलब है कि इस मार्ग पर पहले से बना वैली ब्रिज पहले ही एवलांच (हिमस्खलन) की चपेट में आकर ध्वस्त हो चुका है। अब अस्थायी पुलिया के बहने से मुनस्यारी से मिलम को जोड़ने वाला यह एकमात्र मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

स्थानीय लोगों और जवानों को जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल से नदी पार करनी पड़ रही है। बारिश के चलते नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा और अधिक गहरा गया है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular