Homeराज्यउत्तराखण्डकर्ज और बेरोजगारी बनी चोरी की वजह! देहरादून पुलिस ने दो दोस्तों...

कर्ज और बेरोजगारी बनी चोरी की वजह! देहरादून पुलिस ने दो दोस्तों को किया गिरफ्तार

देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मोथरोवाला क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी ज्वैलरी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कर्ज चुकाने और बेरोजगारी से परेशान होकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक, 16 जून को मोथरोवाला निवासी बिलेट अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गहने खरीदने के बहाने दुकान में आकर कानों के टॉप्स दिखाने को कहा और मौका पाकर 4 जोड़ी टॉप्स चुराकर फरार हो गया।

शिकायत मिलने पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नितिन ढिंगियाल और निहाल राणा नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की गई शत-प्रतिशत ज्वैलरी बरामद की गई है।

थाना प्रभारी संजीत सिंह ने बताया कि आरोपी नितिन पर करीब 60 हजार रुपये का कर्ज था, और कर्जदाता की ओर से उस पर लगातार दबाव डाला जा रहा था। वहीं, निहाल बेरोजगार था। दोनों ने मिलकर सुनसान इलाके में स्थित ज्वैलरी शॉप को टारगेट किया और चोरी की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, योजना के तहत निहाल ग्राहक बनकर दुकान में गया और दुकानदार को अंगूठी दिखाने के बहाने बातों में उलझा लिया। इसी दौरान मौका पाकर उसने सोने की अंगूठियां चोरी कर लीं, जबकि नितिन दुकान के बाहर बाइक के साथ निगरानी करता रहा।

चोरी के बाद दोनों ज्वैलरी बेचने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular