Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी के पैतृक गांव बारामो–टुंडी को चमकाने की तैयारी, विकास के...

सीएम धामी के पैतृक गांव बारामो–टुंडी को चमकाने की तैयारी, विकास के लिए बनी खास रणनीति

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बारामो–टुंडी क्लस्टर के समग्र विकास के लिए तैयार एकीकृत विकास योजना के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लस्टर के समग्र एवं सतत विकास के उद्देश्य से तैयार योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

सीएम धामी के पैतृक गांव बारामो–टुंडी को चमकाने की तैयारी

सीएम धामी के पैतृक गांव बारामो–टुंडी को चमकाने की तैयारी चल रही है। पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्रस्तावित गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। योजना के अंतर्गत आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे कीवी, अनानास एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती, मत्स्य पालन, डेयरी एवं बकरी पालन जैसी गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

किसानों और जल संरक्षण के लिए खास रणनीति

उद्यान विभाग द्वारा 8 नाली भूमि में कीवी का रोपण कराया गया है। जिससे 20 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही किसानों को सब्जी बीज का वितरण किया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसानों को मल्चिंग सेट एवं एंटी-हेलनेट (सुरक्षा जाल) भी उपलब्ध कराए जाएं। मुख्य उद्यान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अप्रैल माह में किसानों को मधुमक्खी बॉक्स वितरित किए जाएंगे। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया गया। साथ ही जल संरक्षण, सोलर लाइट, सामुदायिक शौचालय एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश

लघु सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि एचडीपीई पाइप के माध्यम से गूल निर्माण कार्य प्रगति पर है। चेक डैम निर्माण के लिए 24 मार्च को टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रशिक्षण व तकनीकी सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया कि 32 मत्स्य तालाब प्रस्तावित हैं, जिनमें से 13 की खुदाई पूर्ण हो चुकी है। 3 टैंकों हेतु सिलपॉलिन शीट उपलब्ध हो चुकी है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular