Homeराज्यउत्तराखण्डतीन दिवसीय मानसून सत्र पर विपक्ष ने साधा निशाना, कहा तीन दिन...

तीन दिवसीय मानसून सत्र पर विपक्ष ने साधा निशाना, कहा तीन दिन में राज्य के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संभव नही है।

देहरादून –  गैरसैंण में 21 तारीख से  तीन दिवसीय मानसून सत्र की घोषणा हो चुकी है जिसके बात से विपक्ष लगातार हमलावर है। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की तीन दिनों में राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होना एवं विपक्ष द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होना संभव नहीं है।

सरकार जनता के प्रति जवाब देह से बचने का काम कर रहीं है,मानसून सत्र को तीन दिवस तक चलना है जब विधानसभा नियमावली में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ कि सरकार को एक वर्ष में 60 दिनों तक सत्र चलाना चाहिए,जिससे महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा हो सके,जनहित के मुद्दों पर चर्चा हो,परन्तु सरकार के ये हाल है वो पाँच वर्ष में भी 60 दिन सत्र आहूत नहीं कर पा रही है ,जिससे सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। सरकार बजट सत्र को भी तीन दिनों में ही समाप्त कर देती है,जबकि बजट सत्र अन्य राज्यों की तर्ज पर कम से कम तीन सप्ताह चलाना चाहिए क्यूकी बजट विभागवार पेश किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular