Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोहरे और ठंड से नए साल का आगाज, मौसम विभाग...

उत्तराखंड में कोहरे और ठंड से नए साल का आगाज, मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट किया जारी…

देहरादून – उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से प्रदेश में ठंड में और वृद्धि हुई है। नए साल पर मौसम विभाग द्वारा कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

कड़ाके की ठंड के साथ हुआ नए साल का आगाज
नए साल का पहला दिन उत्तराखंड में बेहद ही ठंडा रहेगा। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के दो जिलों और हरिद्वार में कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

नए साल के पहले दिन नहीं होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के पहले दिन प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी और मौसम शुष्क रहेगा। अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना नहीं जताई जा रही है।

#UttarakhandWeather #NewYear2025 #ColdWave #FogAlert #UttarakhandNews #WeatherUpdate #NoRain #Haridwar #Kumaon

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular