Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में झमाझम...

पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, देहरादून में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत।

देहरादून – पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। तो वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और यमुनोत्री धाम सहित आसपास हवा के साथ बारिश शुरू हुई।

यमुनोत्री के साथ ही प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों को परेशान हुआ किया है। अपने ठंडे और हसीन मौसम के लिए मशहूर दून घाटी भीषण गर्मी से झुलस रही थी, जिसे आज बारिश ने राहत दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular