Homeराज्यउत्तराखण्डएमडीडीए बिल्डरों के साथ देगा हरियाली को बढ़ावा, शहर में लगाए जाएंगे...

एमडीडीए बिल्डरों के साथ देगा हरियाली को बढ़ावा, शहर में लगाए जाएंगे फल और छायादार पेड़।

देहरादून – मसूरी देहरादून प्राधिकरण शहर के बिल्डरों के साथ हरियाली को बढ़ावा देने जा रही है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जिन बिल्डरों का जहां पर प्रोजेक्ट है उन्होंने एक एक सड़क गोद ली है। जहां पर वह पेड़ लगाने के साथ ही संरक्षण भी करेंगे।

बताया कि जल्द ही स्कूलों व सामाजिक संस्थाओं के साथ भी बैठक की जाएगी, उन्हे खाली स्थान पर पेड़ लगाने के लिए कहा जाएगा।

बताया कि फलदार वृक्ष के साथ ही उन पेड़ों को लगाया जाएगा जो विलुप्ति के कगार पर हैं साथ ही तवज्जो उन पेड़ों को दी जाएगी जो सबसे ज्यादा छायादार हैं। कहा की पीपल और बरगद के पेड़ लगाए जायेंगे।

उन्होंने कहा कि निर्देश दिए गए हैं कि नई सोसाइटी में वॉटर रिसोर्सेस टैंक बनाएं इसके साथ ही सौर ऊर्जा पर ज्यादा जोर दिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular