Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में अपने तेवर दिखाने लगी गर्मी, दिन में चटक धूप खिलने...

प्रदेश में अपने तेवर दिखाने लगी गर्मी, दिन में चटक धूप खिलने के साथ रात में भी बढ़ने लगा पारा।

देहरादून – उत्तराखंड में गर्मी अब तेवर दिखाने लगी है। दिन में चटक धूप खिलने से रात का भी पारा बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के अंत तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अप्रैल शुरू होते-होते गर्मी सताने लगेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास होगा। सोमवार को दून के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले 10 साल में जलवायु परिवर्तन के कारण मार्च के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अंदाजा लगाया गया है।

पहाड़ों में आज हल्की बारिश की संभावना
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (सोमवार को) हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular