Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्रीगण और सांसदगणों से की मुलाकात, दिवाली की...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्रीगण और सांसदगणों से की मुलाकात, दिवाली की दी बधाई

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में प्रदेश के मंत्रीगण, सांसदगण, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंत्रीगण और सांसदगणों से की मुलाकात

राज्यपाल गुरमीत सिहं ने सभी को दीपोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का ये पर्व उजाला, सकारात्मकता और सामूहिक खुशहाली का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ इस महापर्व को मनाने का आह्वान किया।

सीएम ने भी राज्यपाल से मिलकर दी दिवाली की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में शिष्टाचार भेंट की और दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular