Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में खाई में गिरा व्यक्ति, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद...

पिथौरागढ़ में खाई में गिरा व्यक्ति, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति खाई में गिर गया। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

पिथौरागढ़ में खाई में गिरा व्यक्ति 

मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जौलजीबी पुलिस को स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति जौलजीबी बाजार से आगे सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल किया रेस्क्यू

पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों की सहायता से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को खाई से निकालकर मुख्य मार्ग पर लाया गया। 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल धारचूला भेजा गया है। खाई गिरे व्यक्ति की शिनाख्त गणेश जोशी पुत्र टीकाराम जोशी निवासी बलिया, अस्कोट के रूप में हुई है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular