Homeराज्यउत्तराखण्डझील में मिली लाश ने बढ़ाई चिंता, भीमताल में अज्ञात युवती की...

झील में मिली लाश ने बढ़ाई चिंता, भीमताल में अज्ञात युवती की मौत से सनसनी….

 नैनीताल: भीमताल झील में एक अज्ञात युवती का शव उतरता हुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव झील के डाट क्षेत्र में नजर आया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और मामले की छानबीन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular