Homeराज्यउत्तराखण्डधार्मिक आस्था और विकास का संगम: कालू सिद्ध मंदिर में सीएम धामी...

धार्मिक आस्था और विकास का संगम: कालू सिद्ध मंदिर में सीएम धामी शामिल हुए महोत्सव में….

हल्द्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान हल्द्वानी शहर के ऐतिहासिक और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े कालू सिद्ध मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर में छत्र अर्पित किया और राज्य की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

गौरतलब है कि शहर में सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत इस मंदिर का स्थान परिवर्तन किया गया था। मंदिर समिति, महंत श्री कालू गिरी महाराज और प्रशासन के सहयोग से मंदिर का नवीन स्थल पर पुनर्निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसके पश्चात शनिवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह धार्मिक वातावरण से गूंज उठा। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, संतगण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत हमारी असली ताकत है। सरकार विकास कार्यों के साथ इन मूल्यों को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है। कालू सिद्ध मंदिर इसका उदाहरण है जहां विकास और आस्था का संतुलन सफलतापूर्वक स्थापित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular