Homeराज्यउत्तराखण्डयुवाओं के सिर चढ़ा धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का क्रेज,...

युवाओं के सिर चढ़ा धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का क्रेज, हरिद्वार में रील्स बनाई तो होगी सख्त कार्रवाई।

हरिद्वार – सोशल मीडिया पर लाइक और कमेंट पाने की होड़ में युवा पीढ़ी धार्मिक स्थलों पर भी आपत्तिजनक वीडियो बनाने लगी हैं। हाल ही में हरकी पौड़ी पर अश्लील रील्स बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

जमाना सोशल मीडिया का है। युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए स्थलों का भी खूब इस्तेमाल कर रही है।  पिछले कुछ दिनों में हरिद्वार में हरकी पौड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर इस तरह की वीडियो बनाने के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन अब धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे लोगों की आलोचना हो रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

वहीं हरिद्वार पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि गंगा घाटों पर गश्त बढ़ा दी गई है। यदि कोई भी गंगा घाटों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन दिनों सोशल मीडिया रेल का क्रेज युवाओं के सर चढ़कर बोल रहा है। लाइक, कमेंट, शेयर पाने और फेमस होने के लिए लोग जान जोखिम में डालने और धार्मिक स्थलों की गरिमा भंग करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कई धार्मिक स्थलों की देखरेख करने वाली संस्थाएं ऐसी विडियोज का विरोध कर रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular