Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

उत्तराखंड में आज होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन…

देहरादून – उत्तराखंड में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में खेलों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया जाएगा, और 35 टीमों के एथलीटों की परेड उनके सामने होगी। उत्तराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मशाल सौंपने का सम्मान प्राप्त करेंगे।

14 फरवरी तक चलने वाले इन खेलों में देशभर से 11,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कई स्पर्धाओं के लिए टीमें पहले ही उत्तराखंड पहुंचने लगी हैं। खेलों के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा भी उपस्थित रहेंगी।

प्रधानमंत्री का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साढ़े तीन बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में ऋषिकेश-हरिद्वार, शारदा कॉरिडोर और बदरीनाथ-केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मेजबान उत्तराखंड से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी

इस बार के राष्ट्रीय खेलों में मेजबान राज्य उत्तराखंड से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं, लक्षद्वीप जैसे छोटे संघ राज्य से केवल दो खिलाड़ी ही राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेंगे। खेलों में देशभर के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 11,340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

राज्यों से प्रतिभागियों की संख्या

  • आंध्र प्रदेश: 294
  • बिहार: 196
  • गुजरात: 354
  • हरियाणा: 207
  • महाराष्ट्र: 822
  • मध्य प्रदेश: 472
  • तमिलनाडु: 624
  • उत्तर प्रदेश: 393
  • पश्चिम बंगाल: 411
  • तेलंगाना: 282

#38thNationalGames #Uttarakhand #PMModi #RajeevGandhiCricketStadium #GamesInauguration #LaxyaSen #CulturalCelebration #IndianAthletes #SportsEvents #NationalGames2025 #IndianSports #Athletics #TeamIndia #SportsInIndia #PMModiVisit #UttarakhandSports

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments