Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली के थराली में फिर बढ़ा तनाव, बाजार बंद, पुलिस और पीएसी...

चमोली के थराली में फिर बढ़ा तनाव, बाजार बंद, पुलिस और पीएसी के जवान तैनात।

चमोली – चमोली के थराली में शुक्रवार को एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है। इस स्थिति को देखते हुए व्यापार संघ ने यहां सभी बाजारों को बंद रखने का आह्वान किया है। बाजार के कुछ चौराहों पर युवकों की भीड़ जमा हो रही है, जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

गौरतलब है कि थराली में 10 दिन पहले एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 10 अक्टूबर को घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था और एक सप्ताह के भीतर आरोपी की दुकान खाली करने की मांग की थी। अब, एक सप्ताह बीत जाने के बाद शुक्रवार को फिर से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

गौचर में स्थिति सामान्य

वहीं, गौचर में स्थिति सामान्य बनी हुई है। यहां बाजार खुले हुए हैं, लेकिन समुदाय विशेष की दुकानें लगातार तीसरे दिन भी बंद हैं। मंगलवार को दो व्यापारियों के बीच मारपीट ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था, जिसके बाद बाजार बंद होने और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 163 लागू की। इस बीच, कर्णप्रयाग में नगर पालिका ने सत्यापन अभियान चलाया है।

#Chamoli #Tharali #Tension #MarketClosure #Crowd #SecurityArrangements #MinorGirl #SexualAssault #ViralVideo #Protest #PoliceArrest #Community #Gauchar #CommunalConflict #LegalAction #VerificationCampaign #PublicSafety

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular