Homeअंतर्राष्‍ट्रीयटी20 विश्व कप में जीत दर्ज करने के बाद अब तक वापस...

टी20 विश्व कप में जीत दर्ज करने के बाद अब तक वापस नहीं लौटी टीम इंडिया, सामने आया ये बड़ा कारण…

बारबाडोस – भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। अब भारतीय फैंस को रोहित शर्मा की सेना का इंतजार है। हालांकि, अब तक टीम इंडिया की रवानगी को लेकर कोई अपडेट आया है। इस बीच खबर है कि बारबाडोस में तूफान की वजह से भारतीय टीम की वापसी में कुछ और दिन लग सकते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2007 में तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहला खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। यही वजह है कि फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब हैं। हालांकि, अभी कुछ दिन प्रशंसकों को और इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल, बारबाडोस का मौसम पिछले कुछ दिनों से खराब है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ घंटों में वहां चक्रवाती तूफान की आशंका जताई गई है। वहीं, 170-200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस स्थिति में ब्रिजटाउन के हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। वहीं, टीम इंडिया को होटल में ही रुकने को कहा गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीसीसीआई उनके लिए चार्टर प्लेन की व्यवस्था कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular