Homeराज्यउत्तराखण्डदेवलथल इंटर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन,छात्रों ने सीखी कत्थक, पेंटिंग,...

देवलथल इंटर कॉलेज में समर कैंप का आयोजन,छात्रों ने सीखी कत्थक, पेंटिंग, विज्ञान और गणित की रोचक गतिविधियाँ……

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के देवलथल पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक, शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से जोड़ना है।

इस समर कैंप में छात्र-छात्राओं के लिए कत्थक नृत्य, अपन कला, पेंटिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स, गणित व विज्ञान की रोचक गतिविधियाँ एवं फन एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं।

कत्थक नृत्य की बारीकियों को प्रसिद्ध नृत्यांगना कुमारी प्रज्ञा देवाल विद्यार्थियों को सिखा रही हैं। साथ ही, ‘ऐपन कला’ विषय के अंतर्गत स्थानीय पारंपरिक कला की जानकारी कुमारी मनीषा द्वारा दी जा रही है।

गणित को सरल व रोचक बनाने के उद्देश्य से आयोजित गतिविधियों का संचालन सी0पी0 पांडे और के सी उप्रेती द्वारा किया जा रहा है। वहीं, विज्ञान को आसानी से समझने के तरीकों पर आधारित गतिविधियों का संचालन दीपक चंद्र पांडे एवं संजय कुमार पाटनी तथा सुभाष वर्मा द्वारा किया जा रहा है।

पेंटिंग की कला में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को इसकी बारीकियाँ राखी पाल द्वारा सिखाई जा रही हैं।

प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी ने बताया कि यह समर कैंप पीएम योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कैंप का मुख्य उद्देश्य छात्रों की स्किल डेवलपमेंट एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देना है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर और रचनात्मक नागरिक बन सकें।

विद्यालय परिवार द्वारा इस समर कैंप को बेहद सफल और उपयोगी बताया गया है। छात्रों की भागीदारी व उत्साह देखते ही बनता है। यह कैंप बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास व सहयोग की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular