HomeUncategorizedरामनगर में अवैध अतिक्रमण पर सख्ती, अतिक्रमण नहीं हटाया तो लगेगा भारी...

रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर सख्ती, अतिक्रमण नहीं हटाया तो लगेगा भारी जुर्माना

रामनगर

रामनगर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था और बढ़ते अवैध अतिक्रमण से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया हैय़ इसी को लेकर शुक्रवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने नगर पालिका सभागार में विभिन्न विभागों और वाहन यूनियनों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि शनिवार से नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

रामनगर में अवैध अतिक्रमण पर सख्ती

रामनगर में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है,शुक्रवार को एसडीएम गोपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,बैठक में पुलिस, यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न वाहन यूनियनों के पदाधिकारी और फड़-ठेला कारोबार से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।

नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारना बेहद जरूरी

बैठक के दौरान एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नगर की मुख्य सड़क रानीखेत रोड पर खड़े होने वाले ट्रक, बस, टैक्सी और जिप्सी वाहनों के लिए निर्धारित स्थान तय किए जाएंगे और सभी वाहनों को वहीं खड़ा करना होगा। इसके अलावा ई-रिक्शा और टेंपो के लिए भी अलग से रूट निर्धारित किया जाएगा।

अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

एसडीएम ने साफ कहा कि मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर पालिका द्वारा निर्धारित वेंडिंग जोन में ही फड़ और खोखे वाले अपना व्यापार करेंगे,साथ ही नगर में कुछ और स्थानों को वेंडिंग जोन के रूप में चिन्हित करने की भी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटकर जुर्माना वसूला जाएगा। दूसरे चरण में भी यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular