Homeविज्ञानSTRESS हावी रहता है तो, रोज जरूर खाएं चॉकलेट..

STRESS हावी रहता है तो, रोज जरूर खाएं चॉकलेट..

 

कोको से बनी चॉकलेट दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासियों में भगवान के भोजन ‘फूड ऑफ द गॉड’ के रूप में जानी जाती है. अपने गुणों और स्वाद की वजह से यह 100 वर्ष पहले से ही स्वादिष्ट पेय और चॉकलेट बार के रूप में प्रसिद्ध रही है.

चॉकलेट आखिर किसको पसंद नहीं होती पर लोग अक्सर मीठे के कारण इससे खाने में कतराते हैं .. पर क्या आपको पता है ये चॉकलेट खाने के ऐसे फायदे भी होते हैं जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे .हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही तमाम फायदे :

1. तनाव कम करने में मददगार
एक शोध के अनुसार दो सप्ताह तक रोजाना डार्क चॉकलेट खाने से तनाव कम होता है. चॉकलेट खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन नियंत्रित होते हैं. ऑस्ट्रेलियाई शोधार्थियों के अनुसार डार्क चॉकलेट खाने से हाई ब्लड प्रेशर संतुलित होता है. कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद होते हैं.

चॉकलेट को ऑक्सीडेटिव तनाव घटाने के लिए बहुत शक्तिशाली माना गया है. इसकी वजह से सूजन, चिंता और इंसुलिन प्रतिरोध जैसी समस्याएं उत्पन्न होती जाती हैं. इसलिए चॉकलेट केवल स्वाद में नहीं, स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत असरदार है.

2. दिल के लिए फायदेमंद
2010 में हुए एक शोध से पता चला है कि यह ब्लड-प्रेशर को कम करता है. ऐसे में चॉकलेट के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है.

3. मूड बेहतर करने के लिए
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं द्वारा 2015 में किए गए अध्ययन के अनुसार, वयस्कों के लिए चॉकलेट का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है. ऐसा करने से उनमें आत्म-संतुष्ट‍ि बढ़ती है. साथ ही यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत कारगर है.

4. वजन घटाने में मददगार
कैलिफोर्निया के सैन डिएगो विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया है कि जो वयस्क नियमित रूप से चॉकलेट खाते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में कम रहता है.

5. बेहतरीन एंटी एजिंग
वैज्ञानिकों के अनुसार चॉकलेट में मौजूद कोको फ्लैवनॉल बढ़ती उम्र के लक्षणों को जल्दी नहीं आने देता है. वहीं एक अमेरिकी अध्ययन के अनुसार, रोजाना हॉट चॉकलेट के दो कप पीने से वृद्ध लोगों का मानसिक स्वास्थ अच्छा रहता है और उनकी सोचने की क्षमता भी तेज होती है.

तो अब बच्चों के साथ आप भी हो जाये चॉकलेट के दीवाने, और खूब खाये चॉकलेट.. .

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular