Homeराज्यउत्तराखण्डसेलाकुई में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, 10 छात्र घायल –...

सेलाकुई में तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, 10 छात्र घायल – तीन की हालत गंभीर….

देहरादून – सेलाकुई क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रों को रौंद दिया। हादसे में कुल 10 छात्र-छात्राएं घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हो रही थी। छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह नौ छात्रों को अपनी चपेट में लेती चली गई और साथ ही सड़क पर खड़े तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार झाझरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular