Homeराज्यउत्तराखण्डप्रेम विवाह से नाराज मां पर बेटे ने किया तलवार से हमला,...

प्रेम विवाह से नाराज मां पर बेटे ने किया तलवार से हमला, गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित तांशीपुर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह से नाराज बेटे ने अपनी मां पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

तलवार से किया हमला, मां गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार, तांशीपुर गांव निवासी सजीवन ने करीब चार माह पूर्व हथियाथल गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। सजीवन की मां संतलेश इस विवाह से नाराज थीं। बताया गया कि मंगलवार को जब सजीवन अपनी पत्नी के साथ गांव पहुंचा, तो उसकी मां ने विरोध करते हुए उसे फटकार लगाई। पत्नी को मायके छोड़कर लौटने के बाद युवक ने घर में अकेली मौजूद मां पर तलवार से हमला कर दिया।

गर्दन पर वार करने की कोशिश, जबड़े पर लगी तलवार
हमले के दौरान युवक ने मां की गर्दन पर वार करना चाहा, लेकिन तलवार जबड़े पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और वहीं गिर पड़ीं। हमले के बाद युवक ने शोर मचाया कि उसने अपनी मां को मार दिया है और मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बरामद की तलवार, आरोपी की तलाश जारी
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तलवार को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular