Homeराज्यउत्तराखण्डविकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी...

विकासनगर में 31 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार………..

Smack smuggler arrestedविकासनगर: सहसपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 104.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार में कीमत लगभग 31 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शहबाज, निवासी गाडा रोड, अस्पताल के पास, मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी को आदुवाला आम के बगीचे के पास से पकड़ा गया। मौके पर स्मैक बरामद कर ली गई और आरोपी को हिरासत में लिया गया।

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि आरोपी शहबाज, सहारनपुर निवासी जीशान से सस्ते दामों में स्मैक खरीदकर विकासनगर क्षेत्र में उसकी सप्लाई करता था। वह यह स्मैक हबीबा उर्फ माडी, निवासी कुरैशी मोहल्ला, कुंजाग्रांट, विकासनगर को देने जा रहा था। दोनों मिलकर स्थानीय स्तर पर नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर स्मैक बेचते थे।

फिलहाल शहबाज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जीशान और हबीबा उर्फ माडी को फरार आरोपी घोषित किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के इस नेटवर्क का विस्तार जांच का विषय है, और जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular