Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होगे उत्तराखंड के छह पुलिस अफसर, पुलिस...

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होगे उत्तराखंड के छह पुलिस अफसर, पुलिस कप्तान अजय सिंह सहित ये नाम।

देहरादून – गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है।

परेड ग्राउंड देहरादून के चारों ओर रहेगा जीरो जोन
वहीं गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों के बीच यातायात पुलिस ने बुधवार को ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया है। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर पूरी तरह से जीरो जोन रहेगा। यहां पर कोई वाहन, रेहड़ी व ठेलियां नहीं चलेंगी। इसके साथ ही ग्राउंड के आसपास के खाली मैदानों को वाहनों की पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular