Homeराज्यउत्तर प्रदेश#@Shocking: पहले बेटी का कुल्हाड़ी से गला काटा फिर थाने जाकर किया...

#@Shocking: पहले बेटी का कुल्हाड़ी से गला काटा फिर थाने जाकर किया समर्पण …

hathkadi

गाजियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक कलयुगी पिता ने प्रेम प्रसंग के मामले में बेटी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी और थाने जाकर समर्पण कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

क्षेत्राधिकारी (लोनी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि सुबह साढे पांच बजे 45 साल के आशाराम ने 19 साल की अपनी बेटी सोनिया की घर में ही कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी और थाने जाकर समर्पण कर दिया. उन्होंने बताया कि सोनिया का बीते कई साल से एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह तीन साल पूर्व उसके साथ चली गई थी.

मूलरूप से नरदौली थाना बहोरा-पटियाली जिला एटा निवासी आशाराम की बेटी शादी करना चाहती थी, जिसको लेकर वह पुत्री को बीते कई दिन से समझा रहा था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी. चारों तरफ हो रही बदनामी के चलते बुधवार सुबह बेटी की हत्या कर दी. आशाराम का बेटा हिसार में चाचा उमेश के यहां गया हुआ है और पत्नी को आशाराम ने दूध लेने भेज दिया, तीन छोटी बेटियां के पास ही सोनिया भी सोई हुई थी. इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी से वारदात को लेकर और भी पूछताछ की जा रही है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular