Homeराज्यउत्तराखण्डSDM सहित तहसीलदार पर मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा...

SDM सहित तहसीलदार पर मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के लगे आरोप!

रुद्रपुर : रुद्रपुर में संजय नगर वार्ड नंबर 3 के लोगों ने मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करें जाने के विरोध में स्थानीय कब्जेदारों सहित तहसीलदार व sdm पर गहन आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करना प्रारंभ कर दिया ,रुद्रपुर के संजय नगर वार्ड नंबर 3 के लोगों का कहना है कि इससे पूर्व जब यहां मंदिर की भूमि पर कीर्तन हुआ करता था तो यह लोग मंदिर की भूमि पर मांस मछली वह शराब पिलाने का गलत काम किया करते थे. जिस पर आपत्ति जताते हुए स्थानीय कमेटी ने इन दुकानदारों को वहां से हटाने को कहा था जिस पर इनके द्वारा कुछ मोहलत मांगी गई थी और कमेटी द्वारा इनको परिवारिक दर्ष्टि कोण से मोहल्ला देते हुए यह कहा गया था कि जल्दी हमें अपना दुकान कहीं और लगा लेंगे लेकिन अब यह लोग उसी जगह पर अपना पक्का निर्माण करने के लिए एसडीएम सहित तहसीलदार को अपने साथ मिलाकर अब वहां पर पक्का निर्माण करने की फिराक में है. वहीं स्थानीय लोगो का कहना है कि किसी भी दशा में मंदिर प्रांगण में इन की दुकान नहीं लगने देंगे इसके लिए हमें चाहे कुछ भी करना पड़े. जरूरत पड़ी तो हम CM के दरबार में इस मामले को उठाने से भी नहीं चूकेंगे! पहले sdm और तहसीलदार ने स्वम् इनको यहाँ से खदेड़ा था किन्तु अचानक अब दोनों अधिकारी इनकी जुबानी बोल कर मंदिर कमेटी पर अनैतिक रूप से इन लोगो को यहाँ पर दुकान हेतु जगह देने की बात कह रहे है जो हमारी समझ से परे है!

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular