Homeराज्यउत्तराखण्डसचिवालय में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न, लालकुआं और जौनसार भाबर में...

सचिवालय में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न, लालकुआं और जौनसार भाबर में भूमि विनियमितीकरण पर हुई चर्चा

देहरादून : आज सचिवालय परिसर में राजस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों की भूमियों के विनियमितीकरण (Regularization) के संबंध में गठित मा० मंत्रिमण्डल उप-समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लालकुआं और जौनसार भाबर में भूमि विनियमितीकरण पर चर्चा की गई।

सचिवालय में मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न

आज सचिवायल में हुई बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत लालकुआं की भूमि तथा जौनसार भाबर क्षेत्र में ‘वर्ग 4’ की भूमि के विनियमितीकरण से संबंधित जटिल बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। समिति के समक्ष ‘गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट’ के अधीन प्रदत्त पट्टों और चिन्हित आबादी की भूमि पर काबिज पट्टेदारों के मालिकाना हक व अन्य तकनीकी पक्षों को भी प्रमुखता से रखा गया।

लालकुआं और जौनसार भाबर में भूमि विनियमितीकरण पर हुई चर्चा

बैठक की अध्यक्षता कर रहे कैबिनेट मंत्री सुबोघ उनियाल ने कहा कि  ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में भू-व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विनियमितीकरण की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए ताकि वर्षों से काबिज स्थानीय निवासियों को उनके कानूनी अधिकार मिल सकें।

बैठक में मंत्री (पशुपालन) सौरभ बहुगुणा जी ने सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया और महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular