Homeराज्यउत्तराखण्डखेत बचाओ अभियान बना किसानों के लिए ज्ञान का महाकुंभ, चौड़ीराय में...

खेत बचाओ अभियान बना किसानों के लिए ज्ञान का महाकुंभ, चौड़ीराय में खेती के नए मंत्रों से बदलेगी तस्वीर

लोहाघाट :  खेतों को सुरक्षित रखने, खेती को लाभकारी बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “खेत बचाओ अभियान” के तहत ग्राम पंचायत चौड़ीराय में आयोजित कृषक जागरूकता एवं जन-संवाद कार्यक्रम किसानों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद किया तथा आधुनिक खेती की नई तकनीकों की जानकारी हासिल की।

खेत बचाओ अभियान बना किसानों के लिए ज्ञान का महाकुंभ

कृषि विभाग के विकास खंड प्रभारी पारस शर्मा ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना और कृषि यंत्रीकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का सही लाभ उठाकर किसान अपनी खेती को अधिक सुरक्षित और लाभकारी बना सकते हैं।

चौड़ीराय में खेती के नए मंत्रों से बदलेगी तस्वीर

कृषि विज्ञान केंद्र सुई के वैज्ञानिक डॉ. अविकल कुमार ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को भविष्य की जरूरत बताते हुए किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया। उद्यान विभाग की प्रतिनिधि श्रुति धेक ने किसानों को फलोत्पादन, सब्जी उत्पादन और उद्यानिकी विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

न्याय पंचायत प्रभारी भूमलाई स्वाति कुशवाहा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने कृषि से जुड़े कई सवाल पूछे और विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि वैज्ञानिक सोच, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का समन्वय ही खेती को संकट से उबारकर किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। किसानों ने भी अभियान को उपयोगी बताते हुए ऐसी जागरूकता गतिविधियों को लगातार जारी रखने की मांग की।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular