Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसैलून संचालक ने युवती से की छेड़खानी, स्थानीय लोगों ने की आरोपी...

सैलून संचालक ने युवती से की छेड़खानी, स्थानीय लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई।

देहरादून – देहरादून के नुंनावाला, भानियावाला में पुरानी हरिद्वार रोड पर बीते रोज शाम करीब सवा सात बजे एक विशेष समुदाय के सैलून संचालक पर एक युवती के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद युवती सैलून से बाहर निकली और लोगों को जानकारी दी।

भाजपा नेता संजीव सैनी, जो अपने ऑफिस के बाहर खड़े थे, तुरंत युवती के पास पहुंचे। इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर अन्य भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई की और सैलून में तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपी युवक और अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सूचना पाकर तुरंत कार्रवाई की और तीन फरार युवकों को पकड़ लिया, जिनमें से एक युवक गन्ने के खेत में छिपा हुआ था। चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

#Dehradun #Nunnawala #Bhaniyawala #SalonOperator #SexualHarassment #Incident #BJPLeader #Protest #Assault #Community #PoliceAction #Arrest #PublicSafety

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular