Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रप्रयाग: केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए अब 'आस्था पथ' पर भी होंगे...

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में श्रद्धालुओं के लिए अब ‘आस्था पथ’ पर भी होंगे बाबा केदार के दर्शन, एलसीडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण…..

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब बाबा केदारनाथ की महिमा का अनुभव मंदिर तक सीमित नहीं रहेगा। जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत केदारपुरी क्षेत्र में एलसीडी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर बाबा केदारनाथ के लाइव दर्शन, भगवान शिव से जुड़ी कथाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक प्रसारण दिखाया जा रहा है।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के अनुसार, आस्था पथ पर 50 इंच की 10 एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जबकि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल 10×20 फीट की स्क्रीन लगाई गई है। इसका उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाना है, जो भीड़ या लंबी कतारों के कारण तत्काल मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाते।

इन स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और यात्रा मार्गदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी समय-समय पर प्रसारित की जाएगी। यह पहल धार्मिक अनुभव के साथ-साथ सुरक्षा और जानकारी को भी सुनिश्चित करेगी।

इसके अलावा, सोनप्रयाग में एक और बड़ी स्क्रीन लगाए जाने की योजना अंतिम चरण में है, ताकि यात्रा की शुरुआत से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जरूरी दिशा-निर्देशों से अवगत हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular