Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर देशभक्ति की लहर, गूंजे भारत माता...

देहरादून: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर देशभक्ति की लहर, गूंजे भारत माता की जय के नारे….

देहरादून: पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद राजधानी देहरादून में बुधवार सुबह देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

गढ़ी कैंट क्षेत्र में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी के नेतृत्व में लोगों ने रैली निकालकर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दीं। डॉ. जोशी ने कहा, “अब आतंकवाद को जड़ से खत्म करना जरूरी है। जब तक अंतिम आतंकी खत्म नहीं होता, कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।”

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, उपाध्यक्ष और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। सभी ने भारतीय सेना पर गर्व जताया और देश की सुरक्षा में उनके योगदान को सराहा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से भारतीय सैनिकों की सुरक्षा, विजय और आत्मबल के लिए प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular