विज़न 2020 न्यूज: रुद्रप्रयाग में मंगलवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांवों को जोड़ने वाले 25 से ज्यादा संपर्क मार्ग जगह-जगह पर अवरुद्ध हो गए हैं, जिस कारण कई गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बारिश के कारण कई मार्गों पर मलबा आ गया है। जिसके कारण लोगों को आवाजाही के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में कई सड़कें एक माह से बंद हैं। बुधाणी-मयकोटी, मयाली-रणधार, कोलू बैंड-तडाग-उर्खोली, सिराई-नंदवाणगांव, विजयनगर-पठालीधार, भीरी-परकंडी, धद्दी-सेरा-बांसी, विनोवाधार-स्यूर, गोरपा-सिरवाड़ी, कुसुमगाढ-सुरसाल, सल्या-तुलंगा, पठाली-पलद्वाडी, स्यूंणी-टैंठी-पाटा, बलसुंडी-अखोडी, सणगू-सारी, रांसी-तलसारी, नारी, द्योलाधारबैंड-गणेशनगर, मोहनखाल-क्यूंजा-भीरी-परकंडी-जलई, लंबगौंडी-देवलीभणिग्राम, कोलूबैंड-स्वांरीग्वांस, बाडव-मल्ला-कांदी संपर्क मार्ग जहां पुन: बंद हो गए हैं। वहीं जखनोली बैंड-कुरछोला और रैतोली-जसोली मार्ग पिछले एक माह से अधिक समय से अवरूद्ध हैं।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, रुद्रप्रयाग में 25 संपर्क मार्ग जगह-जगह पर अवरुद्ध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
