Homeउत्तराखण्डरूड़कीRoorkee Drug Inspector Raid: ड्रग विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई, अवैध...

Roorkee Drug Inspector Raid: ड्रग विभाग की छापेमारी में बड़ी कार्रवाई, अवैध दवाएं जब्त!

Roorkee Drug Inspector Raid: रुड़की में ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने रामपुर चुंगी क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 20 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। जांच में 5 मेडिकल स्टोरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

छापेमारी के दौरान कई स्टोरों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति, दवाओं के गलत तरीके से रखे जाने और अन्य नियम उल्लंघन पाए गए। कुछ संचालक कार्रवाई की भनक लगते ही मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए।

टीम ने इस दौरान 5 जीवन रक्षक दवाओं के सैंपल भी लिए हैं। अभियान का नेतृत्व ड्रग डिप्टी कमिश्नर हेमंत सिंह नेगी ने किया, जिसमें दवा निर्माण कंपनियों और थोक विक्रेताओं का भी निरीक्षण किया गया।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती के अनुसार, एक दवा निर्माण कंपनी में भी खामियां पाई गई हैं, जिन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तय मानकों का पालन नहीं किया गया, तो कंपनी का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है।

यह भी पढ़े 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular