Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश पार्किंग विवाद: आरोपी पार्षद ने गुरु के दरबार में माफी मांगी,...

ऋषिकेश पार्किंग विवाद: आरोपी पार्षद ने गुरु के दरबार में माफी मांगी, पुलिस को किया सरेंडर…..

ऋषिकेश : दो दिन पहले सर्वहारा नगर में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में आरोपी बने स्थानीय पार्षद वीरपाल ने आज अपने दो साथियों के साथ गुरु के दरबार में पहुंचकर अपनी की गई गलती के लिए माफी मांगी है। गुरु के दरबार में शीश नवाकर उन्होंने प्रायश्चित किया और इसके बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

आपको बता दें कि 2 मार्च को सर्वहारा नगर स्थित एक बुलेट शो रूम में पार्षद वीरपाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। यहां पार्किंग को लेकर शो रूम के मालिक से उनका विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि गुस्साए लोग शो रूम के मालिक और वहां मौजूद अन्य लोगों पर हमला कर बैठे थे, और शो रूम में तोड़फोड़ भी की थी। इस मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला था।

इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन पार्षद वीरपाल और उसके दो साथी, कैलाश और सूरज, फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी थी।

आज सुबह, आरोपी पार्षद वीरपाल और उसके दोनों साथियों ने श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में पहुंचकर अपनी गलती के लिए माफी मांगी। गुरु के दरबार में शीश नवाकर उन्होंने सिख समाज से प्रायश्चित करते हुए माफी मांगी और फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विनोद कुमार ने बताया कि पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और अब पार्षद वीरपाल और उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular