Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, सीएम धामी ने कार्यों में तेजी के...

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, सीएम धामी ने कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

rishikesh karnprayag rail projectदेहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा टनकपुर–बागेश्वर रेललाइन की प्रगति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों परियोजनाओं के कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आसपास के क्षेत्रों को बेहतर मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेल विकास निगम आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें।

Image

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परियोजना के अंतर्गत निर्मित की जा रही एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का भी अध्ययन करने को कहा। उनका मानना है कि अगर ये संभव हुआ तो क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी साथ ही स्थानीय लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के संभावित विस्तार पर भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दिशा में व्यवहार्यता और तकनीकी पहलुओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के बीच बेहतर रेल संपर्क स्थापित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular