Homeराज्यउत्तराखण्डरिक्शा चालक ने लौटाया 1 लाख का सामान, एसएसपी ने ईमानदारी के...

रिक्शा चालक ने लौटाया 1 लाख का सामान, एसएसपी ने ईमानदारी के लिए किया सम्मानित

हरिद्वार: हरिद्वार में एक रिक्शा चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। रिक्शा चालक ने रिक्शा में छूटे यात्रियों के कीमती सामान को पुलिस के जरिए यात्रियों को वापस दिलवाया। जिससे खुश होकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रिक्शा चालक शिवसागर शाह का सम्मान किया और नगद पुरस्कार भी दिया। दरअसल पंजाब से हरिद्वार आए कुछ यात्री शिवसागर शाह की पैडल रिक्शा में बैठे थे। और जब यात्री उतरकर चले गए तो रिक्शा में उनका पर्स छूट गया। जिसमें कैश, गहने और मोबाइल फोन मिलाकर करीब 1 लाख रुपए का कीमती सामान था। काफी ढूंढने पर जब यात्री रिक्शा चालक को नहीं मिले तो रिक्शा चालक ने हर की पैड़ी पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को सामान सौंपा और पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस ने यात्रियों को ढूंढा और उनका सामान उनके सुपुर्द कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular