Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारघाटी का मौसम साफ होने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, 133 लोगों...

केदारघाटी का मौसम साफ होने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, 133 लोगों को किया गया एयरलिफ्ट।

रुद्रप्रयाग/चमोली –  31 जुलाई की रात को केदारनाथ में आई भीषण आपदा के बाद आज पांचवें दिन घाटी में मौसम साफ होते ही रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से अभी तक 133 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है। पांच दिनों में 10507 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जबकि सेना व एनडीआरएफ की टीमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों सहित आसपास के जंगलों में सर्च ऑपरेशन कर रही है।

केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान सोमवार को भी जारी

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू एव सर्च अभियान पांचवे दिन भी जारी है। सोमवार को केदार घाटी का मौसम साफ होने के साथ ही एमआई 17 और चिनूक से एयर लिफ्ट रेस्क्यू शुरू हो गया है। एमआई चारधाम हेलीपैड पर यात्रियों को उतार रहा है जबकि चिनूक गौचर हवाई पट्टी पर यात्रियों को उतरेगा। सुबह 09 बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ से एमआई एव चिनूक एव छोटे हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित एयर लिफ्ट कर रेस्क्यू किए जा चुके हैं।

रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। वर्तमान में लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सोमवार सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हैलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular