Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रियों के लिए राहत: योगनगरी ऋषिकेश से गोरखपुर समेत तीन स्पेशल...

चारधाम यात्रियों के लिए राहत: योगनगरी ऋषिकेश से गोरखपुर समेत तीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन घोषित..

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा के बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे विभाग ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए योगनगरी ऋषिकेश से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन (04304) के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 21 जून तक हर शनिवार को दोपहर 03:20 बजे योगनगरी स्टेशन से रवाना होगी।

स्टेशन प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, ट्रेन का रूट हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर जंक्शन, गोंडा जंक्शन और बस्ती होते हुए गोरखपुर तक रहेगा। इस विशेष सुविधा से पूर्वी उत्तर प्रदेश से चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा, योगनगरी स्टेशन से दो अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी जारी है:

मुजफ्फरपुर स्पेशल (04302): प्रत्येक मंगलवार को 03:20 PM, संचालन 15 जुलाई तक।

हुबली स्पेशल (07364): प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 06:15 AM, संचालन 29 सितंबर तक।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular