Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान को मिल रहा अंतिम रूप, जून तक अधिकांश कार्य...

केदारनाथ-बद्रीनाथ मास्टर प्लान को मिल रहा अंतिम रूप, जून तक अधिकांश कार्य होंगे पूर्ण…..

देहरादून : केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे मास्टर प्लान के कामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि केदारनाथ  मास्टर प्लान के तहत हो रहे कार्य लगभग पूरे होने के कगार पर है, उन्होंने बताया कि मंदाकिनी आस्था पथ, किसान ईश्वर टेंपल, दोनो अतिथि गृह, कमान एंड कंट्रोल रूम, पुलिस हेडक्वार्टर तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए गए 12 आवास सहित एडमिन म्यूजियम, हॉस्पिटल के साथ ही संगम घाट के काम पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ में केवल दो काम अभी बचे हुए हैं, जिसमें एसटीपी का कार्य 90% पूरा हो चुका है, व कम्युनिटी बिल्डिंग का 85% फिजिकल पूर्ण हो गया है। बताया कि केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्य जून माह तक कंप्लीट कर लिए जाएंगे।

वहीं उन्होंने बताया कि बद्रीनाथ में हो रहे मास्टर प्लान के तहत कार्यों में सिविक एमेनिटी बिल्डिंग, टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर कंप्लीट हो चुके हैं, इसके साथ ही अराइवल प्लाजा 15 मई तक कंप्लीट हो जाएगा, इसके साथ ही 50 बेड का अस्पताल 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि वन वे लूप रोड कंप्लीट हो चुकी है, BRO बाईपास भी पूरा हो गया है, आईएसबीटी बिल्डिंग भी कंप्लीट हो चुकी है, शेषलेक नेत्र व बद्रीश लेख अमृत सरोवर भी पूर्ण हो गया है, उन्होंने कहा कि A4 रिवर फ्रंट G जून माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे, बचे हुए रिवर फ्रंट को दिसंबर माह तक कंप्लीट कर लिया जाएगा। कहा कि अप्रैल 2022 को यह मास्टर प्लान के तहत कार्य शुरू हुए थे जिन्हें अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments